नानपारा: नानपारा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्लामनगर, बंजारन टांडा, नानपारा निवासी दिलशाद पुत्र मुनीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिलशाद अपनी नानी के साथ बंजारन टांडा स्थित सरकारी राशन की दुकान पर जा रहा था। सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।