मेरठ: मेरठ में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार की गर्दन कटी, 22 टांके लगे, हालत गंभीर
Meerut, Meerut | Mar 25, 2026 मेरठ में तमाम दावों और निर्देशों के बावजूद धारदार चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले भी कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं, लेकिन बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। ताजा मामला मंगलवार रात का है, जब हापुड़ रोड पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। अचानक हुए हादसे के कारण