सेपउ: 1 घंटे झमाझम बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत; किसानों के खिले चेहरे, खरीफ फसलों की बुवाई को मिलेगी रफ्तार
Sepau, Dholpur | Jul 4, 2026 जिले के बसई नवाब कस्बे सहित क्षेत्र में शनिवार अल सुबह करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और तेज धूप से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह आसमान में घने बादल छाने के बाद शुरू हुई तेज बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। वहीं तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश से क्षेत्र का वातावरण खुशनुमा हो गया। हालांकि बा