राजगढ़: नेवज नदी के पुल पर पेंशन लेकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
राजगढ़ जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी करण सिंह ने जानकारी देते हुए मंगलवार को सुबह 10:00 बजे करीब बताया कि राजगढ़ के नेवज नदी के छोटे पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पेंशन लेकर अपने घर लौट रहे रावतपुरा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग विक्रम सिंह हाड़ा को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।