कुंडा: कुंडा विधायक राजा भैया ने राजभवन बेंती में जनता दरबार लगाकर सुनी जनसमस्या, कई मामलों का किया मौके पर निस्तारण
कुंडा विधायक राजा भैया ने राजभवन बेंती में जनता दरबार लगाकर सुनी जनसमस्या। इस दौरान कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए समर्थकों व कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका कुशल-क्षेम जाना। विधायक राजा भैया ने कई लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जबकि अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।