ग्वालियर गिर्द: झांसी रोड पर चलती यात्री बस में लगी भीषण आग, पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला
झाँसी रोड थाने के सामने रविवार सुबह जयपुर से छतरपुर आ रही यात्री बस में लगी आग बस जलकर खाक हुई।आग लगने का पता चलते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई, क्योंकि जिस समय हादसा हुआ सभी यात्री नींद के आगोश में थे।लोगों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही धुएं और लपटों को देखा जा सकता था, घटना का वीडियो भी सामने आया है।