देहरादून: सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक का आयोजन, दिए गए निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर आर राजेश कुमार से कोविड संक्रमण के विषय पर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण की मुख्य बातों पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के लिए विकसित ग्राम, विकसित शहर, विकसित जनपद की तर्ज पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है।