देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में अधिकारियों की बैठक ली, दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा और सहकारिता विभाग की समीक्षा की. बैठक में मंत्री ने इन विभागों के बजट के आय-व्यय की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शतप्रतिशत बजट खर्च करने के निर्देश दिये।