पूरनपुर: धान रोपाई से पहले किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने किसानों और जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान रोपाई के मद्देनजर किसानों को समय से पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, नहरों की सफाई कराने तथा 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने की मांग की।