अररिया के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के केलाबाड़ी वार्ड संख्या चार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में मंगलवार को शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.