मनेर: मनेर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में नगर सभापति ने पर्यावरण दिवस को लेकर किया बैठक
Maner, Patna | Jun 5, 2026 मनेर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में नगर सभापति विद्याधर विनोद सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर नगर के कर्मियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर की साफ सफाई और स्वच्छता को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। नगर सभापति ने लोगों को पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करते हुए जागरूक किया।