हनुमानगढ़: टाउन में बाइक सवार दंपति को निजी स्कूल बस ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
हनुमानगढ़ टाउन में बाइक सवार दंपति को एक निजी स्कूल बस ने पीछे की ओर से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। मृतक की पहचान टाउन निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है। टाउन पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर निजी स्कूल बस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।