चंदौसी: चंदौसी क्षेत्र में मौसम का बदला मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ रिमझिम बारिश शुरू, लोगों को तीज गर्मी और उमस से मिली राहत
चंदौसी में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जब धूल भरी आंधी के साथ रिमझिम बारिश ने शहर को भिगो दिया। लगभग शाम 4 बजे शुरू हुए इस बदलाव ने दिनभर की भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ। आंधी के बाद शुरू हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।