गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले के सेक्टर 10ए थाना क्षेत्र में अवैध शराब सहित युवक काबू।
गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा 1आरोपी मोहम्मद दानिश निवासी साउथ खालापार जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर-प्रदेश) को नजदीक सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी सैक्टर-37D, गुरुग्राम से अवैध शराब सहित काबू किया।आरोपी युवक के कब्जा से 2 पेटी अवैध देशी शराब बरामद करने पर इसके खिलाफ थाना सैक्टर-10A,गुरुग्राम में एक्साईज एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।