रावतभाटा: रावतभाटा रामटेकरी के पास ओवरलोड डंपर ने मचाया कहर, बाइक सवार युवक की मौत, दंपती गंभीर घायल
विजय सिंह ने गुरुवार रात 8 बजे बताया कि रावतभाटा के रामटेकरी क्षेत्र में चेचट की ओर से आ रहे ओवरलोड दस्त से भरे डंपर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय युवराज गुर्जर की मौके पर मौत हो गई। झरझनी के रामलाल और कमला गंभीर घायल हुए जिन्हें कोटा रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।