नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आंवला नवमी का पर्व मनाया गया, उत्कल समाज की महिलाओं के द्वारा प्रतिवर्ष आंवला नवमी की पूजा मंदिर परिसर में की जाती है, उत्कल महिला विंग की अध्यक्षा शुभ्रा दास ने बताया आज के दिन आंवला का सेवन अमृत के समान माना गया है धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति आज के दिन आंवला के वृक्ष के नीचे भोजन करता है उसे अक्षय पुण्य मिलता है