चंडी: चंडी नगर पंचायत में विधवा पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, सुख-सुविधाएं छोड़ प्रकृति की ओर लौटना होगा : ईओ
चंडी नगर पंचायत के सभागार भवन में शुक्रवार की दोपहर एक बजे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जल संकट और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए लोगों को प्रकृति के करीब लौटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से पर्याव