पटना ग्रामीण: पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, 'मेरे लिए घर मायने नहीं रखता'
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज शनिवार की शाम 4 बजे अपने सरकारी आवास पर गृह प्रवेश कर घर के अंदर गए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा मेरे लिए घर मायने नहीं रखता है मेरे लिए बिहार का विकास और बिहार में सुशासन स्थापित करना ही मेरा धर्म है.