सोहागपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के बलपुरवा बस स्टैंड के पास 81 वर्षीय बुजुर्ग की घर के अंदर मिली लाश पुलिस मौके पर मौजूद
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलपुरवा बस स्टैंड के पास एक घर के अंदर 81 वर्षीय बुजुर्ग की खून से लथपथ लाश मिली है,घटना की सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस बुधवार को लगभग 12:00 बजे मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल पर जुड़ गई है,पुलिस के अनुसार हत्या की आशंका जताई जा रही है,घटना की सूचना लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई है।