तराना: तराना मंडी में सोयाबीन के भाव ₹7000 के पार, 1500 बोरी की आवक से तेज़ी
Tarana, Ujjain | Aug 1, 2026 शनिवार शाम 4:00 बजे तराना कृषि उपज मंडी में आज सोयाबीन की धूम रही। मंडी में करीब डेढ़ हजार बोरी सोयाबीन की आवक हुई। क्वालिटी अच्छी रहने से भाव भी उछले और हाईएस्ट रेट 7000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर तक बोले गए। किसानों के चेहरे पर खुशी है क्योंकि पिछले दिनों के मुकाबले रेट में अच्छी तेजी देखने को मिली।