लाड़पुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बड़े बकायेदार का संयोजन विच्छेद किया गया। आरोप है कि कार्रवाई समाप्त होते ही कनेक्शन धारक और उसके साथी आक्रामक हो उठे तथा गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया।आरोपी जयपाल व चन्द्र प्रकाश पाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 115(2), 352, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।