गुण्डरदेही: गुण्डरदेही क्षेत्र में प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई का सिलसिला जारी, पर्यावरण के विनाश से बढ़ रहा है गर्मी का तापमान
गुण्डरदेही तहसील क्षेत्र के विभिन्न गाँव में प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई और उसके परिवहन करने का सिलसिला निरंतर जारी है बता दें कि ज़्यादातर कटाई इन दिनों कसौंदा जोरातराई राहुद सकरौद रनचिरई तवेरा भाठागाँव सहित अनेकों गाँव में देखने सुनने को मिल रहा है सूत्र बताते है कि ये सारा कामकाज अधिकारियों के देख रेख और संरक्षण में होता आ रहा है तभी तो खुलेआम धड़ल्ले से प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई कर उसे आराम से बड़ी बड़ी गाड़ियों में भरकर आरा मिलों में खपाया जा रहा है जिस पर जल कोई ठोस कार्यवाही करने की ज़रूरत है।