बदायूं: मौर्य छात्रावास के छात्रों ने दूषित पानी से परेशान होकर बरेली रोड पर कपड़े धोकर लगाया जाम
Budaun, Budaun | May 29, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बरेली रोड पर दातागंज तिराहे के पास मौर्य छात्रावास है। तभी मौर्य छात्रावास का एक छात्र परेशान होकर अपने कपड़े लेकर बरेली रोड पर बैठ गया और सड़क पर कपड़े धोना शुरू कर दिए। जिससे वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर छात्र को सड़क से उठाया।