जबलपुर: जबलपुर में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश? लियो कंपाउंड में मिला गाय का कटा पैर, हिंदू संगठनों का भारी हंगामा
संस्कारधानी जबलपुर में एक बार फिर शहर का अमन-चैन और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कथित कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैंट थाना अंतर्गत आने वाले लियो कंपाउंड क्षेत्र में उस समय भारी तनाव फैल गया, जब वहां सड़क किनारे गाय का एक कटा हुआ पैर मिला। इस बात की भनक लगते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए और