मुज़फ्फरनगर: थाना नगर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों से 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना नगर कोतवाली पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक वारंटी अभियुक्त बॉबी पुत्र तिलकारा निवासी रामलीला टिल्ला को मुकदमा अपराध संख्या 301/22 धारा 3/4 गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है तो वही एक वारंटी अभियुक्त मोहम्मद फिरोज पुत्र अनीश निवासी गली नंबर 18 लद्दावाला को मुकदमा अपराध संख्या 303/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।