मुज़फ्फरनगर: कक्षा-7 के छात्र की बेरहमी से पिटाई, मासूम के हाथ-पैर पर पड़े गहरे निशान, परिजनों ने शिक्षा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
तितावी थाना क्षेत्र के गांव जगाहेड़ी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा-7 के छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मंगलवार को कक्षा में पढ़ाई के दौरान शिक्षक यश कुमार ने बिना किसी स्पष्ट कारण के छात्र को पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई से छात्र के हाथ, पैर और कमर पर गहरे निशान पड़ गए। जिस पर परिजनों के द्वारा हंगामा कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।