मुज़फ्फरनगर: 16 युवतियों के सहारे बेरोजगारों को नौकरी का झांसा, पुणे की नामी कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी का पर्दाफाश, 2 दबोचे गए
खालापार पुलिस ने छापेमारी कर एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर आहद,जुबेर को गिरफ्तार किया। यहाँ 16 युवतियों को नौकरी पर रखा गया था, जो बेरोजगार युवकों को कॉल कर खुद को पुणे की कंपनी का HR बताती थीं। नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ढाई से पांच हजार रुपये तक वसूले जाते थे। पुलिस ने मौके से 15 मोबाइल,8 सिम,3 लैपटॉप और विभिन्न नामों की फर्जी मोहरें बरामद की हैं।