ग्वालियर गिर्द: युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले बदमाशों का निकाला गया जुलूस, शराब तस्करी से जुड़े हैं आरोपी
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर से युवक को अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने और फायरिंग के मामले में चार बदमाशों राजवीर चौहान, शिवम तोमर, अभिषेक राजावत और युवराज तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस बुधवार को दोपहर दीनदयाल नगर के उस मन्नत होटल के पास लेकर गई जहां उन्होंने युवक गौरव यादव का अपहरण किया था।