काको: बिजली विभाग का छापेमारी अभियान: प्रखंड के गांवों में कार्रवाई, ₹113908 का जुर्माना
Kako, Jehanabad | Feb 18, 2025 बिजली विभाग इन दिनों अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में बिजली विभाग की टीम ने जेई नवीन कुमार के नेतृत्व मे क्षेत्र के वेंबई तथा मुबारक पुर गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान इन गांवों से एक आटा चक्की मिल समेत करीब दर्जन भर लोग अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गए।