काको: हाटी पानी टंकी के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Kako, Jehanabad | Feb 18, 2025 हाटी पानी टंकी के पास सोमवार रात्रि एक बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इस संबंध में भेलावर ओपी अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र ने घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी।