काको: भरथुआ गांव में गांजे में आग लगाने के विवाद में मारपीट, दो लोग घायल
Kako, Jehanabad | Feb 15, 2025 काको प्रखंड के डेढ़सैया पंचायत अंतर्गत भरथूआ गांव में नेवारी के गांज में आग लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मार पीट की घटना घटी जिसमें एक पक्ष की एक महिला और उनके परिवार के एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में पीड़ित महिला ने उर्मिला देवी ने बताया कि हमारे नेवारी के गांज में दूसरे पक्ष के द्वारा आग लगा लगा दिया गया जिसको लेकर यह घटना घटी।