विधिक संघ दाउदनगर परिसर में शनिवार को 2:00 बजे से बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार एवं संचालन अधिवक्ता हरिनाथ सिंह ने किया। विधायक ने अधिवक्ताओं की मांग पर कहा कि आधुनिक पुस्तकालय चारदीवारी एवं कमरे का निर्माण कराया जाएगा।