धामपुर: नहटौर के कोतवाली देहात मार्ग पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास टूरिस्ट बस और कार की टक्कर में कई लोग घायल
मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर के कोतवाली देहात मार्ग पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास एक टूरिस्ट बस और कार के टक्कर हो गई टूरिस्ट बस में प्रयागराज के लोग सवार थे और वह हरिद्वार से वापस लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।