कांके: रांची के डोरंडा स्थित काजल स्टूडियो के दुकानदार को आरपीएफ ने अवैध रेलवे ई टिकट के साथ किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2024 रांची के डोरंडा स्थित काजल स्टूडियो की आड़ में अवैध रेलवे ई टिकट की कालाबाजारी करनेवाले आरोपी दुकानदार को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुकानदार का नाम मो इस्तेशाम अंसारी बताया जा रहा है। आरोपी दुकानदार के पास से 9 हजार 600 रुपए के 9 अवैध रेलवे ई टिकट बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी दुकानदार को रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।