चक्रधरपुर के शतरंज खिलाड़ी अद्वित्य राज ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित 25वीं राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सेरसा चेस अकादमी के खिलाड़ी तथा तंबाकू पट्टी रोड निवासी विजय साव के पुत्र अद्वित्य राज ने अंडर-07 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।