बहराइच: बक्शीपुरा इलाके में तालाब में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तालाब में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। दरगाह पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पहचान कराने का प्रयास जारी है