छतरपुर में मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश मंत्री बनीं अर्चना गुड्डू सिंह की संकल्प यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला। महाराजा छत्रसाल डाकखाना चौराहे से शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे शुरू हुई यात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा और मिठाई वितरण हुआ। चौक बाजार और बस स्टैंड तक लोगों ने झूमकर नाचते हुए स्वागत किया। लगभग पाँच घंटे चली इस यात्रा में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल