नीम चक बथानी: रामनवमी को लेकर बथानी में निकाला गया फ्लैग मार्च
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बथानी बाजार कारू बिगहा बाजार और बंडी बाजार में नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की एवं अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा।