जबलपुर: विजयनगर क्षेत्र में बहन की शादी में 4 बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर की भाई की हत्या, 2 गिरफ्तार व 2 की तलाश जारी
जबलपुर विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने से चंद कदमों की दूरी पर बहन की शादी पर भाई की हत्या का मामला सामने आया है। जहां 4 बदमाशों ने चाकू मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया जिसके 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, तो वही 2 अभी फरार चल रहे हैं।