सिरोंज: मुख्य बाजार में सड़क के डामरीकरण की शिकायत पर भोपाल से पहुंची टीम ने की जांच, सिरोंज विधायक ने कलेक्टर से की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने मुख्य बाजार में हुए डामरीकरण की जांच की शिकायत कलेक्टर से की थी। वही भोपाल संभागीय टीम ने उक्त सड़क निर्माण की जांच कर सैंपल लिए हैं। जांच के बाद संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।