पुरैनी: पुरैनी में पैक्स चुनाव को लेकर चुनाव चिन्ह आवंटित, कई सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के नरदह पंचायत में 6 फरवरी को पैक्स चुनाव हेतु मतदान होना है। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। सदस्य पद हेतु पांच सामान्य कोटि के अभ्यर्थी सहित आठ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद हेतु तीन अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया जो अपनी तैयारी में जुट गए।