शुजालपुर: अकोदिया नाका पर ऑटो चालक पर धारदार हथियारों से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शहर के अकोदिया नाका क्षेत्र में एक ऑटो चालक पर चाकू और तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 29 जून 2026 की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फरियादी शमशाद खान (32), निवासी टीला मोहल्ला, ने पुलिस को बताया कि वह नई मदनी होटल के सामने ऑटो लेकर खड़ा था। इसी दौरान कुलदीप मिश्रा और रवि बच्चा वहां पहुंचे तथा हर