फारबिसगंज: बथनाहा थानाक्षेत्र अंतर्गत मंडल चौक के समीप सड़क हादसे में महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अररिया जिले के बथनाहा थानाक्षेत्र अंतर्गत मंडल चौक के समीप रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान आसमिन खातून पति मो. तबरेज, मीरगंज वार्ड नंबर 23, जोगबनी थानाक्षेत्र के रूप में हुई है।