श्रीडूंगरगढ़: मिंगसरिया में पानी संकट को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन जारी, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में पानी संकट को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनार्थियों ने जलदाय विभाग के घेराव की चेतावनी देते हुए जिला कलेक्टर को पत्र सौंपा। चार वरिष्ठ ग्रामीण पन्नाराम प्रजापत, प्रभुराम मेघवाल, लालूराम देवाला और रामनारायण मेघवाल अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजेंद्र मेघवाल नोसरिया ने बताया कि ट्यूबवेल निर्माण की