विदिशा नगर: मेडिकल कॉलेज में कैंसर जांच शिविर शुरू, 4500 लोगों ने कराया पंजीयन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय कैंसर जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर का शुभारंभ शनिवार सुबह 11 बजे हुआ। शिविर में विदिशा सहित आसपास के जिलों के करीब 4500 लोगों ने पंजीयन कराया है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री लखन पटेल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।