बहराइच: टिकोरा मोड़ इलाके में रिसॉर्ट का छत गिरा, आठ मजदूर दबे, दो लापता,छह मजदूरों को बाहर निकाला
बहराइच सीतापुर मार्ग पर स्थित लेज़र रिसॉर्ट में शुक्रवार को निर्माण के दौरान बल्ली गिरने से छत भी गिर गई। जिसके नीचे आठ श्रमिक दब गए। किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए हैं। जबकि दो उसी मलबे में दबे पड़े हैं। जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। कोतवाली देहात के टिकोरा मोड़ बहराइच सीतापुर मार्ग पर लेजर रिसॉर्ट स्थित है। वही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।