बहराइच: मिहीपुरवा इलाके में बाइक पर अचानक गिरा बंदर,बाइक सवार हुआ घायल,इलाज जारी
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिहीपुरवा इलाके में बाजार से घर जा रहा बाइक सवार युवक पर अचानक बंदर गिर गया। जिसे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है।