बहराइच: सगवा इलाके में सड़क हादसे में दो व्यक्ति हुए घायल,अस्पताल में इलाज जारी
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सगवा इलाके के पास बाइक सवार प्रदीप अपने घर जा रहा था। तभी पैदल जा रहे छेदीलाल से टक्कर हो गई। दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बहराइच लेकर आए हैं। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं एक की हालत गम्भीर बनी हुई है।