दलौदा: मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
मंदसौर जिले के पिपलियामंडी की गंगा विहार कॉलोनी में 15 वर्षीय खुशनुमा पिता असलम पठान ने मंगलवार रात करीब 11 बजे घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है,