हनुमानगढ़ टाउन में पिछले एक वर्ष से चल रहे विवाद के बाद आर्य समाज को कानूनी राहत मिली है। दरअसल न्यायालय के आदेशों की पालना में प्रशासन की ओर से आर्य समाज मंदिर का ताला खुलवाकर विधिवत रूप से मंदिर को आर्य समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनी को सुपुर्द कर दिया है। इस मौके पर आर्य समाज से जुड़े सदस्य एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।